Bihar Survey Tracker: जानिए बिहार जामिन सर्वे ऐप के फायदे और महत्वपूर्ण जानकारी

Rate this post

Bihar Survey Tracker: बिहार जामिन सर्वे ऐप का अवलोकन

बिहार सरकार के भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि के विशेष सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। भू स्वामियों को भूमि सर्वेक्षण में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। इस एप्लीकेशन का नाम Bihar Survey Tracker रखा गया है।

बिहार जामिन सर्वे ऐप की विशेषताएँ

इस ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन सर्वे की अद्यतन स्थिति को आसानी से देखने के साथ साथ भूमि सर्वेक्षण से संबंधित सभी जिलों, अंचलों और ग्राम पंचायतों का नाम दर्ज करने पर जमीन का पूरा ब्योरा दिखेगा। इसमें मौजा, खाता, खेसरा और प्लॉट नंबर के साथ रकबा भी देखा जा सकेगा। साथ ही, ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर उसे ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

Bihar Land Survey 2024: यह क्या है?

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक व्यापक अभियान है, जिसका उद्देश्य राज्य की सभी जमीनों का विस्तृत और सटीक सर्वेक्षण करना है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जमीन के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा, जिसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा और भविष्य में होने वाली जमीन संबंधी समस्याओं को रोका जाएगा।

READ Also  Bihar Nyay Mitra Kachahari Sachiv Vacancy 2024 – बिहार ग्राम पंचायत में 3810 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

सर्वेक्षण की प्रक्रिया

इस प्रक्रिया में पूर्वजों के नाम से चले आ रहे खतियान, रजिस्ट्री डीड व ज़मीन को उत्तराधिकारी के नाम से अलग-अलग खाता खोला जाएगा, और भूमि की मैपिंग भी अपडेट की जाएगी। भूमि स्वामित्व के नाम से अधिकार अभिलेख बनाई जाएगी, जिसे प्रॉपर्टी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।

बिहार भूमि सर्वेक्षण के मुख्य उद्देश्य

  • इस भूमि सर्वेक्षण से आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुराने और अधूरे भूमि अभिलेखों को अद्यतन किया जाएगा।
  • भूमि सीमा विवाद, स्वामित्व विवाद और अन्य संबंधित विवादों का समाधान किया जाएगा।
  • सर्वेक्षण डेटा का उपयोग भूमि उपयोग नियोजन और कृषि, उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के उचित आवंटन के लिए किया जाएगा।
  • सटीक भूमि अभिलेखों से राजस्व संग्रह में सुधार होगा।
  • विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी और कुशल हो जाएगी।

Bihar Jamin Survey App: मिलने वाली सुविधा

बिहार जामिन सर्वे ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन सर्वे की अद्यतन स्थिति को आसानी से देखने के साथ साथ भूमि सर्वेक्षण से संबंधित सभी जिलों, अंचलों और ग्राम पंचायतों का नाम दर्ज करने पर जमीन का पूरा ब्योरा दिखेगा। इसमें मौजा, खाता, खेसरा और प्लॉट नंबर के साथ रकबा भी देखा जा सकेगा।

सम्पर्क की सुविधा

Bihar Jamin Survey App की मदद से संबंधित क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण की पूरी स्थिति जानी जा सकेगी। संबंधित पंचायतों के अमीन और कानूनगो का मोबाइल नंबर भी इस ऐप में जोड़ा गया है, जिससे समस्या का समाधान सीधे बात कर किया जा सकेगा।

Bihar Jamin Survey App: डाउनलोड और इस्तेमाल कैसे करें

सभी भू मालिक इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

READ Also  Subhadra Yojana DBT Seeding Pending List: Beneficiaries Ka Step-by-Step Solution

डाउनलोड प्रक्रिया

इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।

सर्च बटन में लिखना होगा Bihar Survey Tracker। आपके सामने एप्लीकेशन आएगा, जिसे आपको इंस्टॉल करना है।

ऐसे ही ऐप को ओपन करने पर आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस आएगा, जहाँ पर भूमि सर्विसेज से जुड़ी सभी सेवाएँ दी गई हैं, जिसका इस्तेमाल आप अपने हिसाब से कर सकते हैं।

Bihar Jamin Survey App: महत्वपूर्ण लिंक

इस ऐप से जुड़ी जानकारी और डाउनलोडिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक:

  • होम पेज: Here
  • ऐप डाउनलोड करें: Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top